भारतीय संसद क्या है?

भारतीय संसद क्या है?(Parliament of India in Hindi)





यह आर्टिकल अनुच्छेद-79,80 और 81 के बारे में हैं| जोकि सभी एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं|अक्सर एग्जाम में इससे प्रश्न पूछें जाते हैं| भारतीय संसद,राज्यसभा तथा लोकसभा महत्वपूर्ण पार्ट हैं| इसके बारे में नीचें दिए गए हैं| (Parliament of India in Hindi/ member of parliament)


संसद की जननी ब्रिटेन को कहा जाता है। संस शब्द एक फ्रेंच शब्द है। संसद की चर्चा भारतीय संविधान के अनुच्छेद-79 में किया गया है। भारत की संप्रभुता भारतीय संसद (Parliament of India) के पास निहित होती है। देश को चलाने में संसद का बहुत बड़ा योगदान होता है। क्योंकि संसद के द्वारा जो भी फैसला लिया जाता है। वह फैसला पूरे देश को मानना होता है। संसद पर कोई विदेशी दबाव नहीं होता है।किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि को लागू करने का अधिकार केवल संसद को होता है। इसमें किसी राज्य सरकार की अनुमति नहीं लेनी होती है और न ही राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय संधि को मना कर सकता है।


भारतीय संसद का निर्माण 1921 ई० में शुरू हुआ था। और यह बनकर 1927 ई० में तैयार हो गया था। उस समय भारत में लॉर्ड इरविन का शासन था। संसद के निर्माणकर्ता सर एडविन लुटियंस एवं हेवर्ट ब्रेकर थे।भारत की संसद (Parliament of India) राष्ट्रपति, राज्यसभा तथा लोकसभा से मिलकर बनती है। संसद के दो सदन होते हैं राज्यसभा एवं लोकसभा। राज्यसभा की चर्चा भारतीय संविधान के अनुच्छेद-80 में किया गया है। और लोकसभा की चर्चा भारतीय संविधान के अनुच्छेद-81 में किया गया है।संसद में बैठने वाला व्यक्ति संसद का सदस्य कहलाता है। संसद का सदस्य सांसद(MP/ member of parliament) कहलाता है। लोकसभा को ब्रिटेन के लोग house of common कहते हैं। और अमेरिका के लोग इसे House of Representation कहते हैं। ब्रिटेन के लोग राज्यसभा को House of Lords कहते हैं। और अमेरिका के लोग (Senet) सीनेट कहते हैं।







कुछ महत्वपूर्ण लिंक:






कोशिका(Cell) क्या है?

परमाणु की संरचना | Atomic structure in Hindi

बौद्ध धर्म क्या है?-बौद्ध धर्म का इतिहास (Gowthama buddha )

जल ( Water ) :जल के प्रकार ( types of water )

भारत के महान्यायवादी – Attorney General of India

उत्तक क्या है(What is tissue)|उत्तक के प्रकार - जाने...

कोशिका : संरचना एवं कार्य | Structure of Cell in Hindi
Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. […] कैबिनेट मिशन द्वारा प्रदान किए गए ढांचे के आधार पर 9 सितंबर 1946 को एक संविधान सभा का गठन किया गया था।संविधान बनाने वाले निकाय का चुनाव प्रांतीय विधानसभा द्वारा किया गया था जिसमें 389 सदस्य थे जिसमें रियासतों (देशी शासक) के 93 और ब्रिटिश भारत के 296 सदस्य थे।  और जाने:-भारतीय संसद क्या है? […]

    ReplyDelete