सूर्य ताप क्या है?


दोस्तों इस आर्टिकल में सूर्य ताप किसे कहते हैं?(suryatap kise kahate hain) और ऊष्मा बजट क्या है? इसके बारे में जानकारी दिये गये। इसके साथ ही सूर्यातप को प्रभावित करने वाले कारक के बारे में भी बताये गये हैं।




सूर्य ताप किसे कहते हैं?(suryatap kise kahate hain)




पृथ्वी द्वारा प्राप्त किया गया सौर विकिरण को सूर्यताप कहते हैं। पृथ्वी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती हैं। अलग-अलग स्थान पर सूर्यताप अलग-अलग प्राप्त होता है। सूर्य ताप की औसत मात्रा 0.30 कैलोरी/Cm2/मिनट होता है। सूर्यातप को प्रभावित करने वाले कारक:



  • आपतन कोण

  • दिन की अवधि

  • सूर्यताप की मात्रा

  • वायुमंडल की पारदार्शिता


ताप बजट या ऊष्मा बजट क्या है?




यदि वायुमंडल की बाह्य सीमा पर प्राप्त होने वाली सौर ऊर्जा को 100 इकाई मान ले। तो इसमें से 34 इकाई ऊर्जा परावर्तन एवं प्रकीर्णन के द्वारा पुनः अंतरिक्ष में लौट जाती है।पृथ्वी को प्राप्त शेष 66 इकाई ऊर्जा में से 19 इकाई उर्जा वायुमंडल में जलवाष्प तथा ओजोन परत द्वारा अवशोषित कर ली जाती है अतः सौर ऊर्जा की 47 इकाई ही पृथ्वी द्वारा अवशोषित हो जाती है।पृथ्वी द्वारा अवशोषित यही 47 इकाइयां पार्थिव विकिरण द्वारा उष्मा के रूप में वायुमंडल को प्राप्त होती है। पृथ्वी के गर्म होने का कारण पार्थिव विकिरण होता है।वायुमंडल के हरित प्रभाव के कारण भूतल पर प्राप्त सौर ऊर्जा की अपेक्षा पार्थिव विकिरण की इकाइयां दोगुनी से अधिक होती है। अतः पार्थिव विकिरण को 120 मानी जाती है जिनमें से -



  •  6 इकाइयां सीधे अंतरिक्ष में चली जाती है।

  •  114 इकाइयां ही वायुमंडल द्वारा अवशोषित होती है।

  • 10 इकाइयां ऊर्जा विक्षोभ तथा संवहन तरंगों से

  •  23 इकाइयां ऊर्जा संघनन को गुप्त उष्मा से


19 इकाइयां वायुमंडल पहले अवशोषित कर लेता है। अतः वायुमंडल को प्राप्त ऊष्मा की कुल मात्रा 166 हो जाती है।इसमें से 106 इकाइयां वायुमंडल द्वारा पृथ्वी को पुनः विकिरण द्वारा लौटा दी जाती है। अतः वायुमंडल के पास 60 इकाइयां ऊर्जा ही शेष रहती है। जिसे वह बाह्य सीमा से अंतरिक्ष को लौटा देता है।इस प्रकार पृथ्वी द्वारा अंतरिक्ष को लौटाई गई 6 इकाइयां सहित (60+6) 66 इकाइयां अंतरिक्ष में चली जाती है। इस प्रकार पृथ्वी तल को प्राप्त सौर ऊर्जा की कुल संख्या 66 इकाइयां अंततोगत्वा अंतरिक्ष को लौटा दी जाती है यह पृथ्वी का ताप बजट या उर्जा बजट है।




कुछ महत्वपूर्ण लिंक:





 


Tags

Post a Comment

5 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.