कोशिका(Cell) क्या है?


कोशिका(Cell) -





जीव धारियों/सजीवों के संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका(Cell) कहते हैं। कोशिका शरीर की सबसे छोटी इकाई होती है। हमारे प्रकृति में कई जीव एक कोशिका से मिलकर बना होता है उसे एक कोशिकीय जीव कहते हैं। और कई जीव बहुत सारे कोशिका से मिलकर बना होता है उसे बहुकोशिकीय जीव कहते हैं। मानव शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। मानव के अलावा अनेक प्रकार के विकसित एवं जटिल जीव बहुकोशिकीय जीवो की श्रेणी में आते हैं। एक कोशिकीय जीव बहुत ही सूक्ष्म होते हैं इसे सूक्ष्मदर्शी के द्वारा देखा जाता है बैक्टीरिया का शरीर एक कोशिका से मिलकर बना होता है। इसलिए यह एक कोशिकीय जीवो की श्रेणी में आते हैं। कोशिका में स्वत: जनन की सामर्थ्य पायी जाती है अर्थात कोशिका विभाजन करके अपने सामान एक ओर कोशिका का निर्माण कर लेता है इसमें पाये जाने वाला यह विभाजन कोशिका विभाजन कहलाता है  





कोशिका से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य-






  • 'कोशिका' का अंग्रेजी सेल (Cell) शब्द लेटिन भाषा 'शेलुला' शब्द से लिया गया है।

  • इसका साइंटिफिक नाम 'Cyto' होता है और कोशिका का अध्ययन 'Cytology' में क्या जाता है

  • इसके जनक 'रॉबर्ट हुक' को कहा जाता है इन्होंने सबसे पहले निर्जीव कोशिका की खोज किया। सजीव कोशिका का खोज सबसे पहले 'एंटोनिबान ल्युवेन हाक' ने किया।

  • कोशिका का सिद्धांत 'स्लाइडेन एवं स्वान' ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा किस जीवों का शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना है।

  • संपूर्ण दुनिया की सबसे छोटी कोशिका माइक्रो प्लाज्मा में पाया जाता है जबकि सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग के अंडे में पाया जाता है।

  • मानव में सबसे छोटी कोशिका आदमी (Male)  के शुक्राणु( Spirm) में होता है। जबकि सबसे बड़ी कोशिका औरत(Female) के अंडाणु (Ovum) मैं होता है।

  • मानव शरीर में सबसे लंबी कोशिका न्यूट्रॉन यानी मस्तिष्क में पाया जाता है न्यूट्रॉन में कोशिका विभाजन नहीं होता है सबसे तेज कोशिका विभाजन  यकृत(liver)  होता है


Post a Comment

9 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.