भारतीय संविधान सभा - Indian Constituent Assembly


Ads

संविधान सभा ( Constituent Assembly)


भारत की संविधान सभा एक संप्रभु संस्था थी। जिसका गठन कैबिनेट मिशन की सिफारिश के आधार पर किया गया था ।जिसने 1946 में देश के लिए एक संविधान  का प्रारूप तैयार करने के लिए भारत का दौरा किया था।

कैबिनेट मिशन द्वारा प्रदान किए गए ढांचे के आधार पर 9 सितंबर 1946 को एक संविधान सभा का गठन किया गया था।संविधान बनाने वाले निकाय का चुनाव प्रांतीय विधानसभा द्वारा किया गया था जिसमें 389 सदस्य थे जिसमें रियासतों (देशी शासक) के 93 और ब्रिटिश भारत के 296 सदस्य थे।  और जाने:-भारतीय संसद क्या है?

संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को नई दिल्ली में हुई ,जिसमें डॉ सच्चिदानंद को विधानसभा के अंतरिम अध्यक्ष ( अस्थाई अध्यक्ष )के रूप में चुना गया । 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष और एच०सी० मुखर्जी को संविधान सभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था जोकि स्थाई सदस्य थेऔर जाने:-भारत के महान्यायवादी – Attorney General of India

भारत में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है। भीमराव आम्बेडकर को भारतीय संविधान का प्रधान वास्तुकार या निर्माता कहा जाता है। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

भारत के संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे। प्रारूप समिति में कुल 7 सदस्य थे। भारत का संविधान हाथों से लिखा गया था। ना की टाइपिंग किया गया था। हाथों से लिखने का काम प्रेम बिहारी नारायण ने किया था।

संविधान सभा के कार्य (Functions of the Constituent Assembly)



  • संविधान का निर्माण करना।

  • देश में कानून बनाना और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल होना।

  • राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण पिंगली वेंकैया के द्वारा किया गया था इसे 27 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया।

  • मई 1949 में ब्रिटिश कॉमनवेल्थ की भारत की सदस्यता को स्वीकार कर लिया गया।

  • 24 जनवरी 1950 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बिहार से थे।

  • 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान को अपनाया गया यह राष्ट्रगान रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा लिखा गया था।

  • 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगीत को अपनाया गया इसे बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया था।

  • भारतीय संविधान 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। इसमें 395 अनुच्छेद , 8 अनुसूचियां और 22 भाग थे।

  • संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था जिसे आज हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन का समय लगा था।

  • वर्तमान में भारतीय संविधान में 444 से अधिक अनुच्छेद, अनुसूचियां और 25 भाग हैं।


संविधान सभा टॉप  वस्तुनिस्ट प्रश्न ( Constituent Assembly  Objective Question in Hindi )






(1.) भारत का संविधान दिवस कब मनाया जाता है। - 26 नवंबर

(2.) भारत का संविधान बनाने में कितना समय लगा। - 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन

(3.) भारत का मूल संविधान प्रकाशित किया गया था। - देहरादून

(4.) प्रधानमंत्री के कर्तव्यों का उल्लेख किस अनुच्छेद में है - अनुच्छेद 78

(5.) भारत में संविधान सभा के निर्माण का आधार क्या था - कैबिनेट मिशन योजना 1946

(6.) भारत का मूल संविधान, 1950 ........ में संरक्षित है। - संसद भवन

(7.) भारतीय संविधान कितने शब्दों से बना है। - 120000

(8.) भारतीय संविधान को कब लागू किया गया। -26 जनवरी 1950 को

(9.) भारत के संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे। - डॉ० भीमराव अंबेडकर

(10.) संविधान सभा के प्रारूप समिति के कितने सदस्य थे। - 7

(11.) राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाता है। -अनुच्छेद 108

(12.) सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे। - हीरालाल जी कानिया

(13.) भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत क्या है -1935 का भारत शासन अधिनियम

(14.) पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता हेतु किस समिति ने सिफारिश की थी - लक्ष्मी मल्ल सिंघवी

(15.) संविधान सभा में कितनी महिलाओं को शामिल किया गया था। -15

(16.) उद्देश्य प्रस्ताव संविधान सभा में लाया गया था। -जवाहरलाल नेहरू द्वारा

(17.) संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार के रूप में किस संशोधन द्वारा समाप्त किया गया। - 44 वें संविधान संशोधन द्वारा

(18.) राष्ट्रीय गान को संविधान द्वारा कब अपनाया गया। -24 जून 1950

(19.) भारत के संविधान को 'अर्थ संघीय 'के रूप में किसने वर्णित किया। - के० सी० व्हीरे

(20.) भारत का संविधान किसके द्वारा तैयार किया गया था। - संविधान सभा

(21.) निम्न में से कौन संविधान सभा के मौलिक अधिकार उपसमिति के अध्यक्ष थे। - जे०बी० कृपलानी

(22.) भारत के अंतरिम संसद में कितने सदस्य थे। - 296

(23.) कौन-सा अनुच्छेद भारत के 'मैग्नाकार्टा' के रूप में जाना जाता है। - अनुच्छेद 12-35

(24.) 10वीं अनुसूची का संबंध किससे है। - दल-बदल विधेयक

(25.) संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष कौन थे।-डॉ सच्चिदानंद सिन्हा

(26.) संविधान बनाने वाला विश्व का पहला देश कौन था। -यू०एस०ए

(27.) संविधान में समवर्ती सूची का प्रावधान कहां से लिया गया है। -ऑस्ट्रेलिया से

(28.) मूल कर्तव्य किस के संविधान से लिए गए हैं। - भूतपूर्व सोवियत संघ

(29.) ग्यारहवीं अनुसूची किस संविधान संशोधन के द्वारा जुड़ी हुई। - 73वें संविधान संशोधन द्वारा 1992

(30.) मूल कर्तव्यों को किस भाग तथा अनुच्छेद में डाला गया है। - अनुच्छेद 51A तथा भाग 4A

(31.) भारत का संविधान किसके द्वारा लिखा गया।- प्रेम बिहारी नारायण

(32.) विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान किस देश द्वारा लिखा गया।- भारत

(33.) द्विसदनीय प्रणाली, सरकार के निम्न में से किस रूप की एक विशेषता है।- संघीय प्रणाली

(34.) सरकार का एकात्मक रूप वह है ।जिसमें सभी शक्तियां ........... हाथों में केंद्रित है। - केंद्र सरकार

(35.) नागरिकता से संबंधित अनुच्छेद का वर्णन है।- अनुच्छेद 5-11

(36.)संविधान सभा का गठन कब किया गया था। -9 दिसंबर 1946




Tag:- भारतीय संविधान का इतिहास, भारतीय संविधान हिंदी में, संविधान का महत्व, Functions of the Constituent Assembly,Constituent Assembly,Indian Constituent Assembly in Hindi,Samvidhan in Hindi, Samvidhan ka mahatva, sanvidhan kya hai, sanvidhan se sambandhit mahatvpurn prashn, sanvidhan se sambandhit mehatpur objective
Tags

Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.