जल ( Water )
एक रसायनिक पदार्थ है जिसका निर्माण हाइड्रोजन के दो अणु एवं ऑक्सीजन के एक अणु के मिलने से होता है। जल एक अकार्बनिक योगिक(Inorganic Compound) होता है इसका रसायनिक सूत्र H2O होता है इसकी संरचना कोणीय, 104°25' होता है। यह रंगहीन, गंधहीन एवं स्वादहीन होता है इसका घनत्व अधिकतम 4°C होता है।जल ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्था में पाया जाता है। जल 0°C ताप पर ठोस अवस्था में रहता है। जल के जमने पर जल का घनत्व ( Density Of Water ) कम हो जाता है और इसका आयतन(Valume) 9% बढ़ जाता है। जल का क्वथनांक 100°C होता है, अर्थात जल 100°C पर उबलना शुरू करता है तथा वाष्प में बदलने लगता है
जल के प्रकार (types of water)
जल चार प्रकार(Four types of water)होते हैं।
आशुत जल(Distilled )
मृदु जल(Soft)
कठोर जल(Hard)
भारी जल(Heavy)
आशुत जल(Distilled)
यह जल का सबसे शुद्धतम रूप होता है यह 0 PPM(Parts Per Million) होता है आशुत जल को आसवन विधि द्वारा बनाया जाता है आशुत जल का उपयोग बैटरी, घाव धोने इत्यादि में किया जाता है आशुत जल को पिया भी जा सकता है लेकिन इससे कोई फायदा शरीर को नहीं होता है वर्षा का जल भी आशुत जल ही होता है बल्कि वायुमंडल में धूल कण के कारण वर्षा जल 250 PPM हो जाता है यानी अशुद्ध हो जाता है।
मृदु जल(Soft)
मृदु जल पीने योग्य जल होता है यह 150 PPM होता है इस जल में H2O के अलावा सोडियम, कैल्शियम, मैग्निशियम आदि मिले होते हैं मृदु जल में साबुन के झाग अच्छे से बनते हैं|परमाणु संरचना क्या है?
कठोर जल(Hard Water)
कठोर जल मैं साबुन से झाग कम बनते हैं। क्योंकि कठोर जल में ज्यादा गंदगी होता है कठोर जल H2O और कैल्शियम या मैग्निशियम से मिलकर बना होता है ऐसे जल तालाब समुंद्र में होते हैं कठोर जल दो प्रकार के होते हैं अस्थायी और स्थायी। कैल्शियम या मैग्नीशियम का बाइकार्बोनेट मिला होता है तो वह अस्थायी कठोरता होता है। अगर कैल्शियम या मैग्निशियम के साथ क्लोराइड या सल्फेट मिला होता है तो स्थायी कठोरता होता है।
भारी जल(Heavy Water)
सामान जल H2O होता है और इसका अणुभार 18 होता है जबकि भारी जल का अणुभार 20 होता है इसलिए यह भारी जल कहलाता है ।इसका रसायनिक सूत्र D2O होता है इसका क्वथनांक 101.24°C होता है इसका खोज 'यूरे' नामक वैज्ञानिक ने किया था ।कि जल के 6000 अणु में एक अणु भारी जल का होता है।
कुछ महत्वपूर्ण लिंक
1.परमाणु संरचना क्या है ?
2.कोशिका(Cell) क्या है?
3.परमाणु की संरचना | Atomic structure in Hindi
Join Our telegram for New Update:Click here
[…] जल ( Water ) :जल के प्रकार ( types of water ) […]
ReplyDelete[…] जल ( Water ) :जल के प्रकार ( types of water ) […]
ReplyDelete